मध्य्प्रदेश में सर्कार का एक और कदम, मरीजों को दी जाएगी ‘पेंशन’, बनाए जाएंगे कार्ड

भोपाल
मध्यप्रदेश के 89 आदिवासी ब्लॉकों में सिकल सेल के मरीजों को सरकार पेंशन देने की तैयारी में हैं। शासन के आदेश पर अफसरों ने स्थानीय स्तर पर योजना को शुरु करने की तैयारी शुरु कर दी है। आदिवासी ब्लॉकों में विशेष शिविर लगाकर सिकल सेल के डिसीज यानी पॉजिटिव मरीजों का दिव्यांग कार्ड बनाने की तैयारी शुरू की है। शासन ने आदिवासी ब्लॉकों के जिले में पत्र भेजकर स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक न्याय विभाग से जानकारी मांगी है।

बनाए जाएंगे दिव्यांग कार्ड
कहा गया है कि दिव्यांग कार्ड धारियों में कितने सिकल सेल के मरीज शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतवत ने जिले मेडिकल ऑफिसर्स से लिस्ट लेकर पॉजीटिव मरीजों को फोन लगाकर पूछा रहे हैं कि पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं। सीएमएचओ ने बताया कि सभी सिकल सेल मरीजों के दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे।
शासन सामाजिक न्याय विभाग से सभी को पेंशन देगी। दोनों विभागों ने सिकल सेल मरीजों के दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में 2.85 लाख संदिग्धों की स्क्रीनिंग की गई। 398 सिकल सेल पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी का लगातार इलाज चल रहा है।
सभी के दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें से कुछ दिव्यांग के कार्ड जारी किए गए हैं। अब तक स्क्रीनिंग के दौरान 3549 मरीजों में सिकल सेल के आंशिक लक्षण मिले हैं। इन्हें केरियर में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक चरण में डिसीज पॉजिटिव मरीजों के दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे।
डॉ. अनिरुद्ध कौशल, सिविल सर्जन का कहना है कि गाइडलाइन पर सभी चिह्नित सभी सिकल सेल मरीजों का मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग कार्ड बनाए जाएंगे। इससे उन्हें पेंशन की पात्रता होगी। दिव्यांग कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में विशेष शिविर लगाएंगे।

क्या है सिकल सेल रोग
सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त विकार है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ अपना सामान्य गोल आकार खोकर अर्धचंद्राकार (सिकल) आकार ले लेती हैं. इससे ऑक्सीजन परिवहन में बाधा आती है और विभिन्न जटिलताएं होती हैं, जिनमें दर्द, एनीमिया और संक्रमण शामिल हैं.
इतने है मरीज
2,85,435 स्क्रीनिंग
2,90,645 निगेटिव
3,547 आंशिक
398 पॉजिटिव

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति