रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना को 20 फीसदी कटौती का निर्देश, सदमें में अमेरिकी सेना !

वाशिंगटन
अमेरिका के विभागों में कर्मचारियों की कटौती के ट्रंप प्रशासन के कदम को आगे बढ़ाते हुए वहां के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना को अपने शीर्ष नेतृत्व के पदों में 20 फीसदी कटौती का निर्देश दिया। इसे लेकर जहां ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इससे कार्यकुशलता बढ़ेगी, दूसरी ओर आलोचकों को चिंता है कि इससे सेना का राजनीतिकरण हो सकता है। हेगसेथ ने ‘नेशनल गार्ड' को भी अपने शीर्ष नेतृत्व के पदों में 20 फीसदी की कटौती का निर्देश दिया और सेना को अपने बल में ‘जनरल' और ‘फ्लैग' अधिकारी के पदों में अतिरिक्त 10 फीसदी की कटौती करने का कहा है जिसमें एक-स्टार या उससे ऊपर के या नौसेना के समकक्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

यह कटौती, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या हेगसेथ द्वारा जनवरी से अब तक बर्खास्त किए गए ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ' के प्रमुख जनरल सीक्यू ब्राउन जूनियर समेत छह से अधिक शीर्ष जनरल अधिकारियों के अतिरिक्त है। उन्होंने चार-स्टार अधिकारी के तौर पर सेवा देने वाली दो महिलाओं को भी सेना निकाल दिया था। उस समय हेगसेथ ने कहा था कि यह कटौती ‘‘राष्ट्रपति की इस इच्छा को दिखाता है कि उनके आस-पास काबिल लोग हों जो राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हमारे दृष्टिकोण को अपनाना चाहते हैं।''

सोमवार को कटौती की घोषणा करते हुए एक नोटिस में हेगसेथ ने कहा कि वे ‘‘नेतृत्व को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अनावश्यक पदों को खत्म करेंगे।'' उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सेना को ‘‘अनावश्यक नौकरशाही के स्तरों से'' मुक्त करना है। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के सदस्य सेठ मौलटन ने कहा कि वह हेगसेथ के इस फैसले को सेना का राजनीतिकरण करने के प्रयास के रूप में देखते हैं।  

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति