अमेरिकी संसद के स्पीकर का बड़ा बयान- आतंकवाद के खिलाफ लड़े भारत, ट्रंप प्रशासन करेगा हर संभव मदद

वाशिंगटन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में इस बात की मांग उठाई जा रही है कि पाकिस्तान से इस हमले का बदला लिया जाए। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग इस आतंकी हमले में घायल हो गए थे। इस वारदात को पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था और इसी वजह से ही भारत और पाकिस्तान में तनाव का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान में सेना, सरकार और जनता में इस बात का डर है कि भारत की तरफ से कभी भी हमला किया जा सकता है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में छिपे आतंकी भी डर के साये में जी रहे हैं। इस हमले पर दुनिया के ज़्यादातर देशों ने भारत के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। हालांकि अब तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इज़रायल  के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू  ही दो ऐसे ग्लोबल लीडर्स हैं जिन्होंने भारत के प्रति इस हमले का जवाब देने के लिए समर्थन जताया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में मामले पर अब अमेरिका की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है।
 
आतंकवाद के खिलाफ लड़े भारत, ट्रंप प्रशासन करेगा हर संभव मदद
अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा, “भारत को आतंकवाद के खिलाफ खड़े रहना चाहिए और डटकर लड़ना चाहिए। अमेरिका इस मामले में भारत का पूरी तरह से साथ देने के लिए तैयार है। आतंकवाद से जंग में ट्रंप प्रशासन भारत की हर संभव मदद करेगा। हम इसके लिए भारत को हर संभव संसाधन मुहैया कराएगा। भारत एक साथ जो हुआ उसके प्रति हमारी पूरी संवेदना है और हम भारत के साथ खड़े रहेंगे।”

भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील
अमेरिकी संसद के स्पीकर जॉनसन ने यह बयान देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल हॉल बिल्डिंग में आयोजित संसदीय ब्रीफिंग के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोकल समयानुसार सोमवार को हुआ। इस दौरान जॉनसन ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर भी बयान देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच जल्द ही ट्रेड डील होगी।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति