UPSSSC ने जारी किया प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

लखनऊ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 11 मई को आयोजित होगी। एनफोर्समेंट कांस्टेबल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। जिसके लिए परिवहन विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी UPSSSC की अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाए और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन को रखना अनिवार्य है। (UPSSSC Enforcement Constable 2023) तीनों में से कोई एक चीज आपके पास नहीं है तो आप एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में एक भी गलती अभ्यर्थियों के सारी मेहनत में पानी फेर सकती है।

477 पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल पद (UPSSSC Enforcement Constable 2023) के लिए कुल 477 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 225 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 99 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 47 पद निकाले गए है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के माध्यम से की जाएगी। इन सभी चरण को पार करने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। फिर आपकी नियुक्ति की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति