चीयरलीडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें माहौल को बहुत डरावना बताया

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच गुरुवार को जम्मू और पठानकोट के नजदीकी शहरों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद बीच में ही रद्द कर दिया गया। 10.1 ओवर का खेल होने के बाद अचानक मैदान पर ब्लैकआउट हो गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और वहां मौजूद फैंस को स्टेडियम से बाहर निकाला गया। सीमा पार बढ़ते तनाव के बीच टूर्नामेंट के जारी रहने पर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं है।

पंजाब किंग्स 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बनाकर खेल रही थी, जब अचानक बिजली गुल होने के कारण मैच रोकना पड़ा, शुरू में माना गया कि ऐसा फ्लडलाइट की खराबी के कारण हुआ था। इस स्थिति के बीच, एक चीयरलीडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें माहौल को "बहुत डरावना" बताया गया और वेन्यू पर व्याप्त चिंता को दर्शाया गया।

वीडियो में चीयरलीडर कहती नजर आ रही है, ‘खेल के बीच में पूरे स्टेडियम को खाली करवा दिया गया। यह बहुत ही डरावना दृश्य है। हर कोई बस चिल्ला रहा था कि बम आ रहे हैं। अभी भी यह काफी डरावना है। सच में हम धर्मशाला से बाहर जाना चाहते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आईपीएल (बोर्ड) के लोग हमारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। वास्तव में यह बहुत डरावना है। पता नहीं मैं क्यों नहीं रो रही हूं। मुझे लगता है मैं अब भी सदमे में हूं। पता नहीं क्या हो रहा है।’

बता दें, PBKS vs DC मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया है। ऐसे में पंजाब किंग्स को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए और इंतजार करना होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी टॉप-4 में अपनी जगह नहीं बना पाई। आज LSG vs RCB मैच है, अभी तक बीसीसीआई का आगामी आईपीएल मैचों को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति