यशस्वी जायसवाल ने MCA से की NOC वापस लेने की अपील, लिया यू-टर्न

नई दिल्ली
यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई का साथ छोड़ गोवा से खेलने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी MCA से NOC भी ले ली थी, मगर एक महीने बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है। उन्होंने MCA से NOC वापस लेने की अपील की है, इसके लिए उन्होंने बोर्ड को ईमेल भी लिखा है। रिपोर्ट्स थी कि अजिंक्य रहाणे के साथ हुई अनबन के बाद जायसवाल ने मुंबई से क्रिकेट ना खेलने का मन बनाया था, वहीं गोवा की टीम ने उन्हें कप्तानी का भी ऑफर दिया था।
 
यशस्वी जायसवाल ने ईमेल में बताया कि उन्होंने MCA से मिली NOC अभी तक ना तो गोवा क्रिकेट एसोसिएशन कौ सौंपी है और ना ही BCCI को। मीडिया के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने MCA को ईमेल में लिखा, ‘मैं, नीचे हस्ताक्षरकर्ता, आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरे द्वारा दिए गए NOC को वापस लेने के मेरे अनुरोध पर विचार करें क्योंकि मेरे पास गोवा में शिफ्ट होने की कुछ पारिवारिक योजनाएं थीं, जिन्हें फिलहाल रोक दिया गया है! इसलिए मैं ईमानदारी से MCA से अनुरोध करता हूं कि मुझे इस सीजन में मुंबई के लिए खेलने की अनुमति दी जाए! मैंने BCCI या गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को NOC नहीं सौंपी है।’

हालांकि एमसीए ने इस मामले पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें, अप्रैल में जायसवाल ने गोवा जाने के लिए NOC मांगकर एमसीए अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर दिया था। जायसवाल ने बेस शिफ्ट करने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। गोवा ने रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट चरण के लिए क्वालीफाई किया था। अगर जायसवाल गोवा अपने प्लान को नहीं बदलते तो वे अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे खिलाड़ियों का अनुसरण करते, जो इस पीढ़ी के मुंबई के खिलाड़ी हैं और जिन्होंने गोवा का प्रतिनिधित्व किया है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति