अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लिखा- हम हिंदुस्तानी हैं, हमारी सुरक्षा

मुंबई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति और बढ़ गई है. गुरुवार की रात पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलें दागीं हैं. वहीं, अब दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर देर रात एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इस पोस्ट में जम्मू से अपने भाई के भेजे एक वीडियो को शेयर कर सेना की बहादुरी का किस्सा बताया है.

अनुपम खेर ने वीडियो किया शेयर
बता दें कि अनुपम खेर ने अपने कजिन के साथ हुई बातचीत और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अनुपम खेर ने बताया कि उनका कजिन जम्मू में रहता है और हमले के बीच उनके भाई ने आसमान में छाई मिसाइलों की एक वीडियो शेयर किया है.

अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जब मैंने वीडियो देखी तो मैंने तुरंत अपने कजिन भाई को कॉल करके पूछा कि क्या वो और उनका परिवार ठीक है? इस पर मेरे भाई ने कहा कि भैया! हम भारत में है! हम हिंदुस्तानी हैं. हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही है. आप टेंशन मत लो. वैसे भी कोई भी मिसाइल हम जमीन पर नहीं लगने दे रहे.” जय माता की! भारत माता की जय!

बता दें कि अनुपम खेर का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के भारत पर कई मिसाइल दागने पर भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाते हुए कई कड़े कदम उठाए हैं.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति