जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन

मुंबई

भारतीय सिनेमा की दुनिया में जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का शनिवार 10 मई को मुंबई में निधन हो गया। अपने शानदार क्राफ्ट और क्रिएशन के कारण उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें 7 बार नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने हिंदी, मराठी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब काम किया। उनकी मौत से इंडस्ट्री सदमे में है।

मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन की पुष्टि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की, जिन्होंने दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें 'एक जादूगर बताया, जो पर्दे पर किरदारों को जीवंत कर देता था।'

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एकनाथ शिंदे ने X पर लिखा, 'विक्रम गायकवाड़ के निधन से हमने एक ऐसा कुशल कलाकार खो दिया है, जिसका भारतीय सिनेमा और रंगमंच में योगदान अतुलनीय है। मैं अपनी और शिवसेना पार्टी की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

मौत के कारण का नहीं हुआ खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम गायकवाड़ का अंतिम संस्कार 10 मई को शाम करीब 4:30 बजे मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया गया। फिलहाल उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।

'सरदार' से की थी जर्नी की शुरुआत

विक्रम गायकवाड़ ने 'सरदार' फिल्म के साथ सिनेमा की दुनिया में अपनी जर्नी शुरू की और हिंदी और मराठी सिनेमा की कुछ सबसे हिट फिल्मों में अपनी असाधारण मेकअप कला का प्रदर्शन किया। उनके प्रभावशाली कामों में 'पानीपत', 'बेल बॉटम', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'ब्लैकमेल', 'दंगल', 'पीके', 'सुपर 30', 'केदारनाथ', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जिनमें मेकअप के जरिए किरदार को जीवंत किया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति