गॉडज‍िला X कौंग का बन रहा तगड़ा सीक्‍वल, टीजर वीडियो जारी

लॉस एंजिल्स

बीते साल 2024 में गॉडजिला और कौंग की भीषण लड़ाई ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई थी। मॉन्‍स्‍टरवर्स की यह छठी फिल्‍म थी और इसने वर्ल्‍डवाइड 4566.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह फिल्‍म भारत में भी सुपरहिट साबित हुई और 112.54 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। अब मेकर्स ने फ्रेंचाइज की अगली फिल्‍म की ना सिर्फ घोषणा की है, बल्‍क‍ि फिल्‍म के टाइटल 'गॉडजिला और कौंग: सुपरनोवा' के साथ ही 43 सेकेंड का एक टीजर वीडियो भी शेयर कर दिया है। फिल्‍म के प्रोडक्‍शन का काम शुरू हो चुका है।

फिल्‍मी पर्दे पर गॉडज‍िला और कोंग पहली बार हांगकांग में भिड़े थे। फिर मेचागोडज‍िला से लड़े। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और पिछली फिल्‍म 'गॉडज‍िला X कौंग: द न्यू एम्पायर' में होलो अर्थ को बचाने के लिए मोथरा के साथ जुड़े। अब, टाइटन्‍स की यह प्यारी जोड़ी एक और फिल्म के लिए वापस आ रही है। यहां वे एक नए, शक्तिशाली दुश्मन का सामना करेंगे। वार्नर ब्रदर्स ने फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म की घोषणा करते हुए बताया है कि इसके निर्माण का शुरू हो गया है।

क्‍या इस बार अंतरिक्ष के राक्षस से होगा महामुकाबला?

हालांकि मेकर्स की ओर से फिल्‍म के प्‍लॉट और मेन विलेन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है गया है। लेकिन टाइटल और इसके रंग को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि इस बार गॉडज‍िला और कौंग की लड़ाई अंतरिक्ष के किसी राक्षस से होगी।

ग्रांट स्‍पूटोर करेंगे डायरेक्‍शन, ये होगी कास्‍ट

'गॉडजिला और कौंग: सुपरनोवा' का डायरेक्‍शन ग्रांट स्पूटोर कर रहे हैं। फ‍िल्‍म में कैटलिन डेवर, जैक ओकॉनेल, डेलरॉय लिंडो, मैथ्यू मोडिन, एलिसिया डेबनाम-कैरी, सैम नील और डैन स्टीवंस हैं। स्टीवंस फिल्‍म में वेटनरी डॉक्‍टर ट्रैपर बेस्ली के रोल में फिर से नजर आएंगे। मेकर्स ने 43 सेकेंड का जो टीजर रिलीज किया है, उसमें टाइटन्स पर नजर रखने वाले सीक्रेट संगठन की झलक दिख रही है। फिर हमें वहां कंप्‍यूटर के स्‍क्रीन पर सेडोना, एरिजोना से आने वाला एक इमरजेंसी अलर्ट दिखाया जाता है।

टीजर में दिखा एक फोन नंबर

फ्रेंचाइजी के फैंस जानते हैं कि सेडोना वही जगह है जहां 'गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स' में मकड़ी के पैरों वाले राक्षस स्काइला को जगाया गया था। किंग गिदोराह ने गॉडज‍िला के खिलाफ लड़ने के लिए दुनिया भर से अन्य टाइटन्स को बुलाया था। टीजर में एक फोन नंबर (240) MON-ARCH दिखाई देता है, जिसे टाइटन के देखे जाने की सूचना देने के लिए फोन किया जा सकता है।

साल 2027 में रिलीज होगी गॉडजिला और कौंग: सुपरनोवा'

वैसे, इस अगली फिल्‍म की पुष्‍ट‍ि पिछले साल ही हो गई थी। लेकिन अब पहली बार इसका नाम सामने आया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि यह नई फिल्‍म 'गॉडजिला और कौंग: सुपरनोवा' साल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति