महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी पहुंची समाधान शिविर

रायपुर : जन-जन तक सुशासन: छत्तीसगढ़ अंचल के दूरस्थ स्थलों पर सरकार की सीधी पहुंच

महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी पहुंची समाधान शिविर

ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन शासन की जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक सीधे पहुँचाने की एक अभिनव पहल के रूप में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत सुकमा जिले के आदिवासी बहुल जीरमपाल कलस्टर ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार खुद आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। यह आप सभी के सहयोग और सहभागिता से ही संभव है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके।

इस समाधान शिविर में ग्राम पंचायत जीरमपाल, गादीरास, मूरतोंडा, नागारास, सोनाकुकनार और रामपुरम के ग्रामीणों द्वारा दिए गए लगभग 980 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की गई और ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अन्न प्रासन्न और गोद भराई जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन ग्रामीण अंचलों में महिला और शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, श्रीमती गीता कवासी, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष ईड़ो, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे व श्री दिलीप पेद्दी तथा प्रशासनिक अमले से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, एसडीएम सुश्री मधु तेता, तहसीलदार श्री अनिल ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति