डिप्टी सीएम शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय सेना की जमकर की सराहना, पाकिस्तान को चेताया

रायपुर

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों ही देशों ने गुरुवार को एक-दूसरे पर एक्शन का दावा किया, वहीं भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय सेना की जमकर सराहना की और पाकिस्तान को चेताया है.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान इस कार्रवाई को गलत मानते हुए भारत की सीमाओं पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करेगा, तो भारत भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. हमारी सेना ने जिस तरह उनके मिसाइल को सीमा में दाखिल होने से पहले ही निष्क्रिय किया, वह उनके शौर्य और तकनीकी क्षमता का परिचायक है. अब समय आ गया है कि पाकिस्तान का अंतिम फैसला कर ही देना चाहिए.

घुटनों पर पाकिस्तान : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना के साहस से पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है. उन्होंने कहा, “भारत का एयर डिफेंस सिस्टम बेहद सशक्त है. आज पाकिस्तान और अतंकवाद घुटने टेकने पर मजबूर हो गया है. हमारी सेना ने पाकिस्तान के लाहौर तक में मौजूद उनके एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सेना की तैयारी से संभव हो पाया है. यही कारण है कि पाकिस्तान के सारे प्रयास विफल रहे.”

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और संयम बरतते हुए आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूत किया है. उन्होंने कहा कि भारत की सेना पूरी तरह सक्षम है और पाकिस्तान के सभी मंसूबे नाकाम होंगे.

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि देश से प्यार करने वाले लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उनके मन में उत्साह और खुशी देख रही है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने इसका जवाब मजबूती से दिया है और हर भारतीय को देशहित में ऐसे कदमों का समर्थन करना चाहिए।

गौरतलब है कि गुरुवार की देर रात पकिस्तान ने एक के बाद एक भारत के 15 जगहों पर ड्रोन से हमला किया, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम S-400 ने विफल कर दिया है. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत की ओर से भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, जिसमें पाकिस्तान में तबाही मचा दिया. फिलहाल चंडीगढ़ और राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव हाई अलर्ट पर है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति