बिहार के कई जिलों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर की संख्या बढ़ाने के निर्देश, प्रतिदिन मिलेंगे 750 रुपये

 पटना

भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार में आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में पूरे राज्य में शहर से लेकर गांवों तक मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर यानी नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में आप भी सिविल डिफेंस वॉलंटियर कर देश सेवा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन वॉलंटियर को सरकार की ओर से 750 रुपये प्रतिदिन मानदेय भी दिया जाएगा।

बिहार के विकास आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एसीएस प्रत्यय अमृत ने कहा कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय के कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। भारत और नेपाल की सीमा से सटे पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में वॉलंटियर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही, भारत सरकार द्वारा चार नागरिक सुरक्षा जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार और बेगूसराय के अलावा विदेशी पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए गया जिले में भी नागरिक सुरक्षा वॉलंटियर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार द्वारा इन सभी जिलों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर को जोड़कर उन्हें ट्रेनिंग देकर आपात स्थिति के लिए तैयार करेगी। ये वॉलंटियर आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन के साथ मिलकर तेज गति से सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्य करने के साथ ही जन-जागरुकता बढ़ाने का भी काम करेंगे।

सिविल डिफेंस वॉलंटियर का मानदेय बढ़ाया गया
भारत-पाक तनाव के बीच बिहार सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर का मानदेय भी बढ़ा दिया है। पहले इन्हें 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाता था। अब इसकी राशि बढ़ाकर 750 रुपये कर दी गई है। यानी कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सेवा लेने पर सरकार उन्हें 750 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेगी।

सिविल डिफेंस वॉलंटियर कैसे बनें, कहां आवेदन करें?
अगर आप सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं तो अपन क्षेत्र के संबंधित नागरिक सुरक्षा कार्यालय, जिला पदाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ कार्यालय में संपर्क करें। वॉलंटियर में उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है। इसके अलावा आपदा मित्र, यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एवं गाइड के इच्छुक युवाओं को भी प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण देकर सुरक्षा एवं जागरुकता कार्य में लगाया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति