फूटा बागेश्वर बाबा का गुस्सा, पाकिस्तान चाहे कितने ही समझौते कर ले, हर समझौते के बाद सीजफायर का उल्लंघन करेगा

छतरपुर
इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सीजफायर का उल्लघंन होने पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलते हुए कुत्ते की पूंछ बताया है। उन्होंने आगे कहा कि वह कभी सुधर नहीं सकता।

मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि देखो पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है। यह कभी नहीं सुधर सकता। कुत्ता की पूंछ में पुगरिया कितनी देर तक डालो। वह हमेशा टेढ़ी की टेढ़ी रहती है। पाकिस्तान चाहे कितने ही समझौते कर ले। हर समझौते के बाद सीजफायर का उल्लंघन करेगा।

घर में घुसकर मारना होगा
देखो जब तक घर में घुसकर सेना और पीएम मोदी के पास इससे बेहतर उपाय नहीं है। भारत की भूमि पीओके लेने का सबसे सही समय है। घर में घुसकर केवल मिसाइल दागने भर से काम नहीं चलेगा। POK को भारत के अंतर्गत लाना चाहिए। और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। क्योंकि ये बिगड़ैल औलाद। देखो बातों के भूत बातों से नहीं मानते। समझदार के लिए इशारा काफी है।

पंजाब प्रांत की सीएम को दिया जवाब
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बेटी और पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के परमाणु बम वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बहन तुम्हारे पास 80 है तो यहां 82 प्लस हैं। गिनती नहीं है कोई। युद्ध किसी देश का हल नहीं है।
कहीं भी युद्ध होगा दोनों देशों की क्षति होगी, लेकिन विनय ना मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति। अर्थात्- जब तीन दिन तक विनती करने पर समुद्र नहीं माना तो रामजी ने भी धनुष-बाण उठाया। भगवान परशुराम ने फरसा उठाया। भगवान कृष्ण ने भी सुदर्शन चक्र उठाया। उसी प्रकार भारत की सेना को पाकिस्तान के खिलाफ बिगुल बजाकर उसको अब मजा चखाना ही पड़ेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति