चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में समझौते के लिए पहुंचा इंजीनियर पति, पत्नी ने कहा- पहले ईसाई धर्म अपनाओ

बिलासपुर
चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा।

पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा।

चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत आमाडांड निवासी रंजना पांडेय से 2019 में हुई।

पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी मायके चली गई। उसने अनुपपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मयंक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश किया।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
    मयंक ने बताया कि 10 मार्च को न्यायालय में उसकी पेशी थी। पेशी के दौरान उसने पत्नी को आपसी समझौता कर नए सिरे से परिवार बसाने की बात कही। पत्नी ने उसे बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कुम्हारी स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल की प्रिंसपल ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है।
    उसने पति को ईसाई धर्म परिवर्तन करने पर समझौता करने की बात कही। उसकी शर्तों को सुनकर वह सदमे में आ गया। घर आकर इंजीनियर ने परिजन से इस संबंध में चर्चा की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मध्यप्रदेश का होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच में लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला भेजा जाएगा।

धर्म परिवर्तन कराने पर हर व्यक्ति के पीछे मिलेंगे 20 हजार
    पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने पर 50 हजार रुपये और अच्छी जगह पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था।
    दूसरों का धर्म परिवर्तन कराने पर उसे हर व्यक्ति के पीछे 20 हजार रुपये दिलाने की बात कही थी। उसने धर्म परिवर्तन के लिए कुम्हारी में पदस्थ प्रिंसपल से मिलने के लिए कहा था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति