पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कालों के काल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे

उज्जैन

मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कालों के काल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी सत्यनारायण जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। बाबा महाकाल को नमस्कार किया और नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बने देश और प्रदेश सुख समृद्ध हो बस यही कामना करने बाबा महाकाल के दरबार आया हूं।

अंगारेश्वर मंदिर भी पहुंचे
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व पूजन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अंगारेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वहां पंडित मनीष उपाध्याय द्वारा विशेष पूजन अर्चन कर आरती करवाई गई। यहां भी नरोत्तम मिश्रा ने भगवान श्री अंगारेश्वर की भक्ति में लीन होकर पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

डमरू बजाते नजर आए पूर्व गृहमंत्री
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए कि वह डमरू बजाकर बाबा महाकाल की भक्ति करते नजर आए। उन्होंने कभी दोनों हाथ जोड़कर बाबा महाकाल से प्रार्थना की तो कभी एक हाथ से डमरू बजाया और ओम नमः शिवाय का जाप किया।

ऐसी सुरक्षा की देखते रह गए श्रद्धालु
आज सुबह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा श्री महाकालेश्वर से अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे तो उनकी सुरक्षा देखकर सब दंग रह गए। बताया जाता है कि पूर्व गृहमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। यही कारण है कि उनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड भी मंदिर पहुंचे थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति