RCB vs KKR के मुकाबले के साथ सीजन-18 बहाल होने जा रहा, क्या RCB को मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?

नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2025 के 58वें मुकाबले के साथ सीजन-18 बहाल होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL पर एक हफ्ते से भी अधिक दिन तक ब्रेक लग गई थी। RCB vs KKR मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि वहां का मौसम फैंस की एक्साइटमेंट पर पानी फेर सकता है। दरअसल, 17 मई को बेंगलुरु में बारिश होने के 84 प्रतिशत चांसेस है। ऐसे में अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो क्या होगा? आईए जानते हैं-

क्या कोलकाता नाइट राइडर्स का कटेगा प्लेऑफ की रेस से पत्ता?
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ 6ठे पायदान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की वजह से धुला था। अब उनके पास बचे दो मैच जीतकर अधिकतम 15 अंकों तक पहुंचने का मौका है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो KKR टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

जी हां, RCB vs KKR मैच धुलने से कोलकाता को एक अंक मिलेगा, ऐसे में टीम अगर लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो वह अधिकतम 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। टॉप-4 में मौजूद गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस पहले ही ये आंकड़ा छू चुकी है और इन टीमों का नेट रन रेट भी केकेार से बेहतर है। ऐसे में बारिश कोलकाता की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर जाएगा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?
रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 16 अंक है और टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। अगर केकेआर के खिलाफ उनका मैच धुलता है तो उनके 12 मैचों में 17 पॉइंट्स हो जाएंगे और टीम बिना किसी मेहनत के पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि इस स्थिति में उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिलना मुश्किल होगा क्योंकि उनके अलावा चार टीमें- गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स- 17 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति