गौतम गंभीर और शुभमन गिल के बीच वो लंबी मीटिंग और ‘प्रिंस’ की कप्तानी पर लग गई मुहर! औपचारिक तौर पर ऐलान नहीं

नई दिल्ली
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद 'प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट' शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना तय दिख रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले कुछ प्रभावशाली नाम गिल के पक्ष में नहीं थे लेकिन युवा बल्लेबाज से गौतम गंभीर की एक लंबी मुलाकात ने तस्वीर साफ कर दी। अभी औपचारिक तौर पर गिल को कप्तानी दिए जाने का ऐलान नहीं हुआ है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद गौतम गंभीर बहुत ही ताकतवर हो चुके हैं। टीम के चयन में भी अब कप्तान से ज्यादा कोच की चलेगी, ऐसी अटकलें लगने लगी हैं। शुभमन गिल के रूप में उनके पास युवा कप्तान है जो उनकी सुनेगा। गिल स्टार हैं लेकिन उनका वह दर्जा नहीं है कि गंभीर के फैसलों और रणनीतियों पर सवाल उठा सके। एक ही खिलाड़ी उस कद का है और वह है जसप्रीत बुमराह लेकिन फिटनेस के खराब रिकॉर्ड खासकर चोट के कारण वह कप्तानी की रेस में पिछड़ गए। ऐसे में गंभीर के पास पूरी ताकत होगी लेकिन वनडे में उन्हें संभलकर काम करना होगा जिसमें रोहित और विराट की नजरें 2027 विश्व कप खेलने पर लगी होंगी।
गंभीर और गिल की लंबी मीटिंग और छंट गई धुंध

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में इशारा किया था कि गिल का अचानक उभार 'भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोगों' को नागवार लग रही थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऐसी अटकलें चल रही थीं कि जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तानी देने की गुंजाइश अभी भी बची हुई है और चर्चाओं में उनके नाम पर विचार हो सकता है। लेकिन दिल्ली में हुई एक हालिया हाई-प्रोफाइल मीटिंग ने तस्वीर साफ कर दी। यह मीटिंग थी गौतम गंभीर और शुभमन गिल की। इसे मुख्य कोच की भावी टेस्ट कप्तान के साथ मीटिंग के तौर पर देखा जा रहा है। ये मुलाकात एक तरह से टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के नाम की पुष्टि है।

पीटीआई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसी अफवाहें थीं कि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने पर अब भी पेच है। गुरुवार को गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए मुंबई में थे लेकिन कुछ दिन पहले दिल्ली में उन्होंने गिल से लंबी मुलाकात की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मुलाकात के बाद अब कप्तानी को लेकर चयन समिति या गंभीर के मूल रुख से पीछे हटने की बहुत ही कम गुंजाइश है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अफवाहें थीं कि भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोग शुभमन गिल को अचानक कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं थे, लेकिन क्या इन लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया होगा? जो लोग इतने ताकतवर हैं उन्हें गिल की कप्तानी को लेकर भरोसे में नहीं लेने जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है जो 20 जून से शुरू होगी। उसके लिए इसी महीने टीम इंडिया का चयन होगा और उसमें रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी का औपचारिक तौर पर ऐलान हो जाएगा। 3 जून को आईपीएल फाइनल खेला जाना है और उसके बाद खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना होंगे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति