जीप पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर डूंगरपुर जिले के पिंडावल के समीप शनिवार रात एक ट्रक जीप पर जा पलटा। हादसे में जीप में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में सवार लोग एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार तड़के मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला जा सका।

साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पिंडावल गांव में एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर एक परिवार के लोग जीप से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाल रहे थे और सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस भी पहुंच गई थी, इसी दौरान अचानक तेज गति से आया एक ट्रक जीप और मौके पर खड़े लोगों पर पलट गया, इससे 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे बाद एक सवारी जीप पिंडावल हिलावड़ी गांव के बस स्टैंड के पास बेकाबू होकर रोड से उतर गई थी। इसमें कुछ लोगों को चोट आने पर लोग घायलों की मदद कर रहे थे कि वहां से गुजर रहा ट्रक वहां खड़े लोगों पर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दबे शवों को निकालने का प्रयास किया। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे चार शवों को क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर बाहर निकाला जा सका।

हादसे में बोड़ीगामा बड़ा गांव निवासी दुल्हन के नाना लवजी पाटीदार सहित डायालाल पाटीदार, सविता पाटीदार और भावेश पाटीदार की मौत हो गई। एक ही परिवार की चार लोगों की मौत होने के बाद बोड़िगामा बड़ा गांव में शोक की लहर छा गई। रविवार को पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति