नौ साल की बच्ची का अपहरण कर मर्डर, दरिंदगी की भी आशंका

बुलंदशहर

यूपी के बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है। पुलिस ने बच्ची का शव मिलने के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, अनूपशहर थाना इलाके में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची गत 16 मई की शाम से लापता थी। पुलिस ने 17 मई की दोपहर को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो एक फुटेज में किशोरी के परिजनों का परिचित युवक नरेश निवासी गांव गोठना थाना गिन्नौर जिला संभल बच्ची को बाइक पर ले जाता हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद पुलिस को देर रात करीब एक बजे बच्ची का शव गांव करनपुर के बाग के पास एक घेर में पड़ा मिला। पुलिस ने गंगापुल पर वाहन चेकिंग में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात स्पष्ट होगी। बच्ची की मां ने बताया कि वह गिन्नौर तहसील के एक गांव के रहने वाले हैं। तीन चार माह पहले ही अनूपशहर आए थे।

 अहा रोड पर एक कालोनी में किराये पर रह रहे थे। मृतका की मां पुल पार गंगाघाट पर प्रसाद बेचने और पिता खेती करने का काम करते हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति