इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए के कोचिंग स्टाफ का ऐलान, गंभीर-लक्षमण नहीं, इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पहले ही इंडिया-ए के स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। अब इस टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। आमतौर पर जूनियर टीम या फिर जिस टूर पर टीम इंडिया के हेड कोच नहीं होते वहां NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच बनकर जाते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश कानिटकर को भारतीय ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। कानिटकर के अलावा, असम के सुभोदीप घोष (फील्डिंग कोच) और ट्रॉय कूली (गेंदबाजी कोच) कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।

कौन हैं ऋषिकेश हेमंत?
ऋषिकेश हेमंत कानिटकर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कुछ समय के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेले। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। जब उन्होंने 2015 में संन्यास लिया, तो वे रणजी ट्रॉफी में 8000 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीन बल्लेबाजों में से एक थे और रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एलीट और प्लेट लीग दोनों खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी थे।

बता दें, इंडिया-ए की 18 सदस्यीय टीम के 25 और 26 मई को बैचों में इंग्लैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला चार दिवसीय मैच, जिसे प्रथम श्रेणी मैच के रूप में नामित किया गया है, 30 मई को कैंटरबरी में शुरू होगा।

नॉर्थम्प्टन में 6 जून से होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के बाद, भारत ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी, यह मैच बंद दरवाजे के पीछे खेला जाएगा। जिसे इंट्रा स्क्वॉड मैच भी कहा जा सकता है। बीसीसीआई ने कहा है कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मैच से पहले ए टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया है, रिपोर्ट्स के अनुसार पहले टीम का ऐलान 23 मई को होना था, मगर आईपीएल रिशेड्यूल होने के चलते स्क्वॉड का ऐलान में देरी हो सकती है।

भारत 'ए' टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (वीसी) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति