रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को लेकर खोली पोल, आकाश चोपड़ा ने पकड़ी राजस्थान रॉयल्स की चलाकी

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स का सफर IPL 2025 में समाप्त हो गया है। टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। RR ने अभी तक खेले 12 में से 3 ही मैच जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। टीम ऐसे में अगले आईपीएल सीजन की तैयारियों में जुट गई है। जी हां, अगले हाल होने वाले IPL 2026 ऑक्शन से पहले टीम रिप्लेसमेंट के रूप में खिलाड़ियों को कम दाम में अपने स्क्वॉड में शामिल कर रही है। पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा का भी यही मानना है।

राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में चोटिल संदीप शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में नांद्रे बर्गर को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट चुनने का मतलब है कि बर्गर आईपीएल के शेष मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो उन्हें प्लेइंग XI में भी मौका दिया जाएगा। मगर बर्गर को IPL 2025 के लिए उपलब्ध ही नहीं है, वह IPL बहाल होने के बाद टीम से भी नहीं जुड़े।

बीसीसीआई का नियम है कि अगर किसी खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट बीच आईपीएल में चुना जाता है तो कुछ शर्तों के साथ उस टीम के पास विकल्प होता है कि वह दोनों खिलाड़ियों को अपने साथ रख सकती है। कई टीमें ऐसा करती है, मगर उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी बीच सीजन में टीम के साथ जुड़ते हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वहां ना जोफ्रा आर्चर हैं और ना नांद्रे बर्गर। बर्गर नहीं आए है, या वह पहले से ही चोटिल है। वह उपलब्ध नहीं है, और मैं सोच रहा हूं, आपने क्या किया है? आपने उसे संदीप शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में लिया। यदि कोई खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के रूप में आता है और चोटिल हो जाता है तो आप उसका रिप्लेसमेंट नहीं लेंगे?" चोपड़ा का मानना ​​है कि रॉयल्स ने बर्गर का चयन करते समय मौजूदा अभियान के बारे में नहीं सोचा है, क्योंकि वे अगले सत्र की नीलामी में उसे शामिल करना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मूल रूप से उन्हें अगले साल के लिए ही चुना है। राजस्थान ने इस साल के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा है, क्योंकि वे अब नांद्रे बर्गर को नहीं खेला सकते, क्योंकि वह उपलब्ध नहीं है। उन्होंने एक अनुपलब्ध खिलाड़ी का चयन किया है, ताकि वे अगले साल की नीलामी में उसे शामिल कर सकें। बहुत ही रोचक विकल्प।"

बर्गर ने आईपीएल में 6 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को आईपीएल के निलंबित होने से पहले 8 मई को साइन किया गया था, जिसका मतलब है कि उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रॉयल्स द्वारा रिटेन किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति