भोपाल के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, उल्टी-पेट दर्द और फेफड़े में संक्रमण के मरीजों संख्या बढ़ती जा रही

भोपाल

कोरोना वायरस खत्म होने के बाद लोगों ने इसे भूलना शुरु ही किया था कि फिर से एक बार खबरें आने लगी हैं। एमपी में भोपाल शहर के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, उल्टी-पेट दर्द और फेफड़े में संक्रमण के मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना जैसी ब्रोंकाइटिस के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई है। इनके लक्षण कोरोना जैसे ही बताए जा रहे हैं।

 हालांकि श्वास रोग चिकित्सा संस्थानों ने कोरोना के लक्षण होने से इनकार किया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की बीमारी ज्यादातर उन लोगों को हो रही है, जिन्हें एलर्जी की बीमारी है या वे नियमित दवा खाते हैं। अगर आपको भी ऐसे कोई लक्षण शरीर में दिखते हैं तो तुरंत एहतियात बरतना शुरु कर दीजिए।

ये एहतियात बरतें
● बाहर जाते समय एन 95 मास्क पहने
● एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें
● नियमित अस्थमा और सीओपीडी की दवाएं
● लक्षण में बदलाव होने पर शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करें

10 बिस्तरों का डेंगू वार्ड तैयार
डेंगू को लेकर जिला चिकित्सालय अलर्ट मोड पर आ गया है। जेपी हॉस्पिटल में डेंगू के लिए 10 बिस्तर का वार्ड तैयार कर लिया गया है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने वार्ड का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में निर्णय लिया कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो उसके अनुसार बेड भी बढ़ाया जाएगा।

15 जून से बढ़ने लगेंगे डेंगू के मरीज
डाक्टरों का कहना है कि 15 जून के बाद मानसून शुरू होते ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगेंगे। बताया कि बारिश होते ही एडिस मच्छरों का प्रजनन काल शुरू हो जाता है। जेपी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू वार्ड में मरीज के लिए बेड तैयार किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति