आरोपी अफसर ने पीड़िता को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने मिलने बुलाया फिर कार में किया रेप

 डिंडौरी

जबलपुर में सरकारी नौकरी का लालच देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गढ़ा थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुंडम थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को डिंडौरी बुलाया और अमरकंटक ले जाकर अधिकारियों से मुलाकात का बहाना बनाकर जंगल में कार के अंदर बलात्कार किया.

जानकारी के अनुसार, जबलपुर का रहने बाला आरोपी पंकज सिंह परिहार डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद में पंचायत विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत है. कुछ समय पहले उसकी गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी. बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि वह अकेली रहने के कारण बोर हो जाती है इसलिए वह नौकरी की तलाश में है और इसके लिए कई जगह आवेदन दिए हुए हैं. बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को पंचायत विभाग में रिक्त पदों में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया.

पंचायत विभाग में रिक्त पदों का दिया हवाला महिला की शिकायत के मुताबिक कुछ समय पहले ही पंकज सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और डिंडौरी जिले में पंचायत विभाग के रिक्त पदों का हवाला देते हुए मिलने के लिए बुलाया। शनिवार की सुबह महिला एक्टिवा से दीनदयाल बस स्टैंड पहुंची, जहां से वह डिंडौरी रवाना हुई।

डिंडौरी से अमरकंटक ले गया आरोपी डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अमरकंटक गए हैं, वहीं चलकर मिलना होगा। इसके बाद वह महिला को अपनी कार (MP 04 CW 8866) में बैठाकर अमरकंटक ले गया, लेकिन वहां भी किसी अधिकारी से नहीं मिलवाया। शाम करीब 6 बजे आरोपी ने महिला से कहा कि वह जबलपुर जा रहा है और उसे छोड़ देगा। रास्ते में आरोपी ने शराब पी और कुंडम के पास कार में ही महिला से जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी की कार की जब्त कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि- शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपी को परिवार सहित जबलपुर छोड़ने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। उस पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं। इसकी भी जांच की जा रही हैं।

जंगल में रेप का आरोप

आरोपी ने महिला को नौकरी की प्रक्रिया के सिलसिले में डिंडौरी बुलाया और उसे अमरकंटक ले जाने की बात कही, जहां वह अधिकारियों से मिलवाने का दावा कर रहा था. वापसी के दौरान आरोपी ने रास्ते में शराब पी और कुंडम के जंगल क्षेत्र में कार रोककर महिला से दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह जबलपुर पहुंची और तत्काल गढ़ा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडम थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की.

कुंडम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पंकज सिंह परिहार को जबलपुर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. जानकारी मिली है कि आरोपी अपने परिवार सहित फरार होने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था.
पहले से दर्ज हैं छेड़खानी के आरोप

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, आरोपी पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं. करंजिया जनपद में पदस्थ रहते हुए भी उस पर गंभीर आरोप लगे थे. वर्तमान में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि कैसे नौकरी का सपना दिखाकर शातिर अपराधी महिलाओं को शिकार बना रहे हैं. लेकिन ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और कठोर सजा की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति