गुरुवार 23 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज आपको सेहत में सुधार करने का मौका मिलेगा। दूसरों को इंप्रेस करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा नहीं करें। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। ज्यादा बिजी होने के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। आज कोई रिश्तेदार, मित्र या पड़ोसी आज आपके वैवाहिक जीवन में तनाव ला सकता है। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।

वृषभ राशि- घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। घरेलू मामलों को संभालते समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आज आपका पैसा कई चीजों पर खर्च हो सकता है, इसलिए आपको आज बजट की योजना बनाने की जरूरत है। आज किसी काम की नई शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास आज आपको उम्मीदों से बेहतर रंग दिखाएंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशी व मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आज आज धन खर्च करने पर कंट्रोल रखें वरना आपकी आर्थिक स्थिति खराब होगी लेकिन रिश्ते भी मजबूत होंगे। प्यार में सकारात्मक बदलाव होगा। आज आप अपना खाली समय धार्मिक कार्यों में बिताने के बारे में सोच सकते हैं। इस दौरान बेकार के विवादों में न पड़ें।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके पास एनर्जी अधिक होगी, जिसका प्रयोग कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण टास्क को निपटाने में लगाएं। धन लाभ आपकी उम्मीद के मुताबिक होगा। जीवनसाथी के साथ एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। कार्यस्थल पर आपका कोई प्रतिस्पर्धी आज आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह राशि- आज खाली समय में आप अपने मोबाइल पर कोई अच्छी फिल्म या वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। शादीशुदा जातकों को आज अपने बच्चों की शिक्षा पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज का दिन कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन का है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए बेहतरीन दिन है।

कन्या राशि- आज आपकी एनर्जी हाई रहने वाली है। दिन की शुरुआत में धन की स्थिति में सुधार होगा। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लें, जो तरक्की के रास्ते खोलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय न देना और बेकार की बातों में अपना समय गुजारना आज आपके लिए नुकसान भरा हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक अच्छी शाम बिताएंगे।

तुला राशि– धन का आज अचानक आगमन होगा, जिससे आपको अपने पेंडिंग बिलों को चुकाने में मदद मिलेगी। व्यापारिक रूप से नए संपर्क बनेंगे। आज आप बिना किसी को बताए घर से बाहर जाकर कुछ समय अकेले बिताएंगे। भले ही आप अकेले होंगे, आपके दिमाग में लाखों बातें चल रही होंगी। यह आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन रहने वाला है।

वृश्चिक राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी अप्रत्याशित सोर्स से धन का आगमन होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नए प्रोजेक्ट और खर्चों को टालें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि- आज अपना दिमाग शांत व तनाव फ्री रखें। किसी दीर्घकालिक निवेश से बचें और बाहर जाकर अपने अच्छे दोस्त के साथ कुछ अच्छे पल बिताने की कोशिश करें। आपकी ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह पॉजिटिव रिजल्ट लाएंगे और घरेलू तनाव कम करेंगे। आपकी एनर्जी का लेवल हाई रहने वाला है। दूसरों को समझाने की आपकी प्रवृत्ति आपको भरपूर लाभ देगी। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास करेगा।

मकर राशि- आज आप दूसरों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा। आज आप उचित बचत करने में सफल रहेंगे। करियर की प्लानिंग बनाना महत्वपूर्ण है।आज माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह कारोबार में उन्नति दिला सकती है। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को आराम देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे।

कुंभ राशि- आज आपको नेगेटिव लोगों की संगत से दूर रहना चाहिए और मन में सकारात्मक विचार लाने चाहिए। आने वाले समय के लिए आपको अपने धन का संचय करना होगा और यह भी जानना होगा कि कब और कहां सोच-समझकर खर्च करना है, नहीं तो आने वाले समय में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन मौज-मस्ती और खुशी से भरा रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

मीन राशि- आज अपनी बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। दिन के अंत में वित्त में सुधार होगा। कार्यस्थल पर कोई भी विवाद कमेंट करने से बचें, वरना उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं। अपने बच्चों के लिए समय निकालें। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति