‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान

मुंबई

भारत के 11वें राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम  को सादगी से अपनी जिंदगी जीने और देश के लिए निस्वार्थ सेवा करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने कामों से कई लोगों को प्रेरित किया है. वहीं, अब उनकी प्रेरणादायी जिंदगी को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है. खबर है कि डायरेक्टर ओम राउत कलाम जी पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसमें साउथ स्टार धनुष दिखाई देने वाले हैं.

फिल्म कलाम का पोस्टर शेयर करते हुए धनुष ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं वास्तव में धन्य महसूस कर रहा हूं और ऐसे प्रेरणादायक और उदार नेता – हमारे अपने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर के जीवन को चित्रित करने के लिए बहुत विनम्र हूं.’

एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान
बता दें कि साल 2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ बनाने वाले डायरेक्टर ओम राउत ने ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान किया है. इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनिल सुनकर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. इसका स्क्रीनप्ले ने लिखा है. इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष उनका किरदार निभाते नजर आने वाले हैं.

बता दें कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 27 जुलाई 2015 को अपनी अंतिम सांसे ली थी. 84 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था. वो अपने विचारों से हर पीढ़ी को प्रेरित करते थे. वे जाने-माने वैज्ञानिक और इंजीनियर भी थे और उन्हें ‘जनता के राष्ट्रपति’ भी कहा जाता है.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति