भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलवुड में नहीं बनायी गयी: राजकुमार राव

मुंबई,

जानेमाने अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि भूल चूक जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बनायी गयी है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। वाराणसी में सेट की गई इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है। रंजनी अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। ‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता। इस कहानी में हर बार वो 29 तारीख में ही अटके दिख रहे हैं जबकि शादी 30 को है। इससे बहुत सारी अराजकता होती है, जो दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का वादा करती है।

राजधानी पटना में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आये राजकुमार राव ने कहा, भूल चूक माफ बेहद कमाल की फिल्म है। करण शर्मा ,जो इस फिल्म के निर्देशक भी है, उन्होंने बेहद शानदार कहानी लिखी है। मेरा मानना है कि बॉलीवुड में भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म नहीं बनायी गयी है। ‘भूल चूक माफ’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन्स का अच्छा मेल देखने को मिलेगा।यह फिल्म दर्शकों का भूरपूर मनोरंजन करेगी। उन्होंने बताया कि वह हर जॉनर की फिल्म में काम कर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं।

इस मौके पर वामिका गब्बी ने बताया कि मैडॉक फिल्म्स ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। मैडॉक फिल्मस की फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव जैसे सुपरस्टार के साथ उन्होंने पहली बार काम किया है और वह इसके लिये काफी नर्वस थी।उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर शानदार फिल्म बनायी है। मेरे माता-पिता ने भूल चूक माफ देखी है और उन्हें पसंद आयी है। मुझे उम्मीद है दर्शक भूल चूक माफ को अपना प्यार देंगे।

निर्देशक करण शर्मा ने कहा कि राजकुमार राव, वामिका गब्बी समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। हमलोगों ने 50 डिग्री तापमान में फिल्म की शूटिंग की लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। सभी कलाकार और क्रू का सपोर्ट मिला। दर्शकों को राजकुमार और वामिका की केमेस्ट्री बेहद पसंद आयेगी।

फिल्म भूल चूक माफ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव समेत अन्य कलाकार हैं। यह 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति