टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बेसब्री से इंतजार, ऑनलाइन लीक हुई डिटेल

लॉस एंजिल्स

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस को टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का बेसब्री से इंतजार है। मार्वल स्‍टूडियो ने बीते महीने अप्रैल में सिनेमाकॉन इवेंट के दौरान 'स्पाइडर-मैन 4' के टाइटल का ऐलान किया था। यह फिल्‍म 2026 में सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली है। हालांकि, अभी तक इसकी कास्‍ट और कहानी को लेकर कोई पुष्‍ट‍ि नहीं की गई है। लेकिन इस बीच फिल्‍म के विलेन को लेकर एक नई खबर आई है, जिससे फैंस एक्‍साइटेड हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर तैर रही इस खबर के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में एक नहीं, बल्‍क‍ि तीन-तीन विलेन होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ‍िल्‍म में स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन तीनों ही विलेन बनकर स्‍पाइर-मैन से टक्‍कर लेंगे। सोशल मीडिया यूजर क्रिस हिगाशी ने दावा किया है कि वह हाल ही डिज्नी ब्लॉकबस्टर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रेजेंटेशन में मौजूद थे। लास वेगास में इस इवेंट के प्रेजेंटेशन में इसकी झलक मिली है।

स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन का आया नाम
क्रिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'टॉय स्टोरी 5' से स्पाइडी, मोआना और बज लाइटियर की एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे, स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन। बस इतना ही। 2026 शानदार लग रहा है!'

वायरल होने के बाद पोस्‍ट डिलीट
हालांकि, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पता चला कि क्रिस ने अब इसे हटा दिया है। ऐसे में मार्वल के फैंस यही मान रहे हैं कि कहीं ना कहीं इस खुलासे में सच्‍चाई जरूर है।

स्टीवन येउन और सारा स्नूक की कास्‍ट‍िंग को लेकर चर्चा
इस बीच, अफवाह यह भी है कि मार्वल स्‍टूडियो ने फिल्‍म में मेन विलेन के तौर पर 'मिस्टर नेगेटिव' को कास्ट किया है। स्टीवन येउन कथित तौर पर इस रोल को निभाएंगे। जबकि सारा स्नूक एक दूसरी विलेन बनेंगी। हालांकि, मार्वल स्टूडियो ने अभी तक इस ओर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सैडी सिंक निभाएंगी पीटर पार्कर की बेटी का रोल!
बीते दिनों 'स्ट्रेंजर थिंग्स' फेम सैडी सिंक भी 'स्पाइडर-मैन 4' के इवेंट में शामिल हुई थीं। वह फिल्‍म में क्‍या रोल निभाने वाली हैं, इसकी जानकारी भी अभी नहीं दी गई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह पीटर पार्कर और मैरी जेन वॉटसन की बेटी मेडे पार्कर की भूमिका निभाएंगी। वैसे, चर्चा तो यह भी है कि जेंडया और जैकब बैटलन 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाने वाले हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति