कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज पीएचई इंजीनियर से बोले – ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करते कमीशन खाते हो

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा से सांसद भोजराज नाग अपने पुराने अंदाज में फिर से नजर आए. दरअसल आम जनता के समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान सुशासन तिहार जारी है. अभियान के तीसरे चरण में कोयलीबेड़ा में गुरुवार को समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें सांसद भोजराज नाग शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर  उन्होंने अफसर की जमकर क्लास लगा दी. पीएचई इंजीनियर को भरे शिविर पर फटकारते हुए कहा कि ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करते और कमीशन खाते हो. सुशासन तिहार को मजाक बना के रखे हो.

सांसद भोजराज नाग से सामाधान शिविर मे ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधूरे काम की शिकायत की. इसके बाद सांसद ने लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को मंच पर बुलाकर क्लास लगाई. सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सुशासन तिहार को मजाक बना के रखे दिए हो, ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लो. ठेकेदार पर कार्रवही नहीं करते हो और कमीशन खाते हो. उन्होंने कड़े लहजे में अफसर को कहा कि ग्रामीणों की समस्या को जल्द निपटारा होना चाहिए.

गौरतलब है की इलाके के तमाम ग्राम पंचायतो मे जल जीवन मिशन का काम जारी है लेकिन ग्रामीणों को इसका फायदा नहीं मिल रहा और विभाग के अफसर ठेकेदारो पर किसी प्रकार की कोई कारवाई भी नहीं करते. जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए तरह तरह की परेशानी हो रही है. इस समस्या को लेकर ग्रामीण उक्त समाधान शिविर में पहुंचे थे.

सांसद भोजराज नाग का यह रोद्र रूप कोई नई बात नहीं है. सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर अक्सर सांसद भोजराज इस तरीके की क्लास लगाते नजर आते हैं. इसके पहले कांकेर तत्कालीन कलेक्टर रहे शमी आबिदी पर भी एक शिविर के दौरान भड़के थे. इसके बाद कच्चे में एक सड़क ठेकेदार पर और एक थाना प्रभारी पर भी, इसके आलावा दर्जनों मामलें ऐसे हैं जहां पर सांसद भोजराज नाग जमकर फटकार लगाने की स्थिति सामने आई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति