खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर की मौत

 खैरागढ़

खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार नगर पालिका अक्ष्यक्ष की जान बाल-बाल बची है. स्थानीय लोगों ने तत्काल नगपुरा पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की भतीजी को रायपुर छोड़ने के लिए उनका निजी चालक सुनील सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम सहसपुर, गुरुवार 23 मई को महिंद्रा वाहन क्रमांक CG 08 AU 7935 से रायपुर गया था. रायपुर से लौटते समय कुम्हारी के पास भारी ट्रैफिक जाम में फंसने पर सुनील ने अध्यक्ष पति नंद चंद्राकर को फोन कर स्थिति से अवगत कराया. इस पर अध्यक्ष पति ने उसे जल्दबाजी न करने और आवश्यकता पड़ने पर गाड़ी वहीं रोकने की सलाह दी.

जाम खुलने के बाद सुनील देर रात रायपुर से वापस खैरागढ़ के लिए रवाना हुआ. शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे, दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग पर ग्राम सेवती के पास तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

गौरतलब है कि सुनील सिंह की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी. अचानक हुए इस हादसे से उनके परिजनों, खासकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति