28 मई से एक महीने बोगदा पुल का ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

भोपाल

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य जा रहा है। इसके लिए  आम लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा निर्माण कार्य के दौरान 28 मई से 27 जून तक यातायात डायवर्ट रहेगा, भोपाल पुलिस ने इस क्षेत्र के लिए डायवर्सन प्लान बनाया है।

प्रतिबंधित मार्ग
भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज एवं प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। हल्के व दो पहिया वाहन के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा।

डायवर्सन मार्ग
भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए- प्रभात चैराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा -परिहार चौराहा (अशोका गार्डन) – 80 फीट रोड़- स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-संगम टाॅकीज तिराहा होकर भारत टाॅकीज एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफाॅर्म नंबर 6 से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन करने के लिए संगम टाॅकीज तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड़-परिहार चैराहा(अषोका गार्डन) से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

प्रतिबंधित मार्ग भारी, मध्यम वाहन, बस : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल चौराहे से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। हल्के और दो पहिया वाहनों के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा।

डायवर्सन मार्ग भारी, मध्यम और बस के लिए : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर, प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज-संगम टॉकीज तिराहा होकर प्लेटफॉर्म नंबर-6 पहुंच सकेंगे।

भारत टॉकीज और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 से प्रभात चौराहा की ओर आने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज, स्टेशन बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, परिहार चौराहा से प्रभात चौराहा की ओर आ सकेंगे। हल्के और दो पहिया वाहन बोगदा पुल से भारत टॉकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से शिव मंदिर तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

 हल्के वाहन/दो पहिया वाहन- बोगदा पुल से भारत टाॅकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से षिव मंदिर (जिंसी के सामने) तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

पुलिस का जनता से अनुरोध
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे, तथा अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें,

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति