वेब मार्केटिंग में हैं करियर के सुनहरे अवसर

वेब मार्केटिंग अपनाकर कोई भी कंपनी अपने आप को काफी आगे रख सकती है। भविष्य वेब मार्केटिंग का है इस बात में किसी भी प्रकार की शंका नहीं है। इस क्षेत्र में इनोवेशन का काफी ज्यादा महत्व है अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं और आपमें कुछ अलग बात है तब यह क्षेत्र आपके लिए ही है। मार्केटिंग का क्षेत्र अपने आप में काफी विस्तृत है तथा इसके कई आयाम हैं। किसी भी कंपनी के लिए मार्केटिंग सबसे महत्वपूर्ण विभाग होता है जिसके माध्यम से उत्पादों की बिक्री सहजता से हो पाती है बल्कि यह एक ऐसा विषय है जो काफी इनोवेटिव है। मार्केटिंग आपसे जोश, जुनून और लगातार कुछ नए की मांग करता है और जो इसके लिए तैयार होता है वह काफी तेजी से आगे भी बढ़ता है।

इंटरनेट का उपयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है और खासतौर पर भारत में यह अपना फैलाव ज्यादा ही तेजी से कर रहा है। सोशल वेबसाइट्स से लेकर ई कॉमर्स की वेबसाइट्स बढ़ रही है और आम जनता खासतौर पर मेट्रो और नॉन मेट्रो दोनों शहरों में इंटरनेट के माध्यम से ई पेमेंट आदि का प्रचलन बढ़ रहा है। इसका साफ कारण है कि इंटरनेट पर लोग अपनी सुविधा अनुसार कोई भी उत्पाद खरीदना चाहते हैं ऐसे में उन तक सही समय पर और सही जानकारी लेकर पहुंचना ही वेब मार्केटिंग का मूल है।

वेब मार्केटिंग मूलतः पारंपरिक मार्केटिंग का ही इंटरनेट रूप है। आमतौर पर मार्केटिंग से जुड़े अवयव जैसे प्रोडक्ट, पैकेजिंग, मूल्य, प्रोमोशन और प्लेस आदि का ही कम्प्यूटर आधारित रूप ही वेब मार्केटिंग में होता है। मार्केटिंग का कार्य अंततः किसी उत्पाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाना ही होता है इस दिशा में वेब मार्केटिंग इंटरनेट का इस्तेमाल एक औजार की तरह करती है। इंटरनेट पर वेब मार्केटिंग संबंधी साइटें अपनी सहयोगी वेबसाइटों के साथ लिंक और विज्ञापनों के जरिए व्यवसाय करती हैं। इन सहयोगी वेबसाइटों को ग्राहकों को वेबसाइट के जरिए खरीद-फरोख्त करने या उन तक लाने के लिए आर्थिक लाभ होता है। यह आर्थिक लाभ प्रमुख कंपनी को होने वाले लाभ के एक निश्चित हिस्से के रूप में भी हो सकता है। लिहाजा जिस तरह पारंपरिक मार्केटर अपने लक्ष्य मार्केट को अपने कार्य के केन्द्र में रखता है, वहीं वेब मार्केटिंग में ग्राहकों को अपनी वेबसाइट की ओर आकर्षित करना होता है।

ये साइट्स किसी कंपनी, वेब मैग्जीनों या ई-टेल कैटालॉग साइट्स भी हो सकती हैं। प्रकाशन जगत की साइट्स मैग्जीन की तरह सामग्री उपलब्ध कराती हैं तो वहीं कार्पोरेट साइट्स अपने मार्केटिंग लक्ष्यों को केन्द्र में रखती हैं और ई-टेल साइट्स सीधे उत्पादों को ग्राहकों को बेचती हैं। वेब मार्केटिंग से किसी भी कंपनी के बिजनेस मॉडल को सीधा लाभ पहुंचना चाहिए। उदाहरण के लिए कॉर्पोरेट साइट्स ब्लॉग या लेख किसी जरूरी विषय पर पढ़ने को मिलते हैं जिनसे ग्राहक अपने लायक कोई जानकारी हासिल कर सकता है। जिसके बाद वह कंपनी को संपर्क कर सकता है। उत्पाद सीधे बेचने वाली कई ई-टेल और ई-कॉमर्स साइट्स अपने यहां कस्टमर फोरम भी बनाती हैं। जिस पर सामान खरीद चुके ग्राहकों के विचार जानकर अन्य कई ग्राहक खरीददारी का हौसला जुटाते हैं। वेब मार्केटिंग के लिए साइट्स पर योजनाबद्ध सामग्री होनी चाहिए। जिससे कंपनी के बिजनेस मॉडल को लाभ हो और उसकी ग्राहक संख्या बढ़ सके।

वेब मार्केटिंग पहली नजर में काफी आसान लगती है परंतु इसमें नई टेक्नोलॉजी की जानकारी से लेकर आपको विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। वेब मार्केटिंग का एक महत्वपूर्ण मुद्दा यह भी है कि आपको लगातार कुछ न कुछ नया देना होता है और इसमें विजुअल माध्यम भी होता है इस कारण लोगों को आकर्षित करने वाले कंटेंट से लेकर ऑफर सभी कुछ जल्द से जल्द देने की आपमें क्षमता जरूर होना चाहिए।

यहां से कर सकते हैं कोर्स…

-डेटाटेक इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेट मार्केटिंग (डीआईआईएम), अहमदाबाद
-एसईओ ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, मुंबई
-एसईओ ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, दिल्ली

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति