ज्योति मल्होत्रा से मिलकर लौटे पिता हरीश मल्होत्रा भावुक, उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का कहना है कि मैं निर्दोष हूं

नई दिल्ली
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा 14 दिन की पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच ज्योति से मुलाकात करने उसके पिता हरीश मल्होत्रा जेल पहुंचे। उन्होंने बेटी से हिसार की सेंट्रल जेल में मुलाकात की। बेटी से मिलकर हरीश ने मीडिया से कहा कि ज्योति का कहना है कि मेरी कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का कहना है कि मैं निर्दोष हूं। इस दौरान वह भावुक नजर आए। ज्योति मल्होत्रा को पहले 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। फिर उसे दोबारा 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

ज्योति मल्होत्रा को कुछ दिन पहले ही जासूसी के आरोपों में अरेस्ट किया गया था। आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंट्स के संपर्क में थी। वह आईएसआई से जुड़े लोगों को संवेदनशील जानकारी दे रही थी और इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी कुछ जरूरी सूचनाएं ट्रांसफर कीं। ज्योति मल्होत्रा को लेकर दावा है कि खासतौर पर ब्लैकआउट को लेकर जानकारी उसने पाकिस्तानी तत्वों को दी। हालांकि हिसार के एसपी शशांक कुमार का कहना है कि अब तक ऐसी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि ज्योति के पास कोई संवेदनशील सूचना थी। खासतौर पर सेना, रणनीतिक महत्व की सूचना उसके पास नहीं थी।

यही नहीं उन्होंने कहा कि ज्योति मल्होत्रा के किसी आतंकी संगठन से लिंक होने की जानकारी भी अब तक नहीं मिल सकी है। फिर भी कई रिपोर्ट्स में दावा किय गया है कि पाकिस्तान के 4 खुफिया तत्वों से ज्योति मल्होत्रा संपर्क में थी। इस बात की जांच हो रही है कि उसका यदि किसी से लिंक था तो वह सब कुछ जानते हुए था या फिर वह अनजाने में उन लोगों के जाल में थी। दरअसल सवाल इस बात पर भी उठ रहे हैं कि एक सामान्य यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जब पाकिस्तान जाती थी तो उसे सिक्योरिटी क्यों मिलती थी।

एक वीडियो से उठे कई सवाल, क्यों पाक में मिलती थी सिक्योरिटी
एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है, जिसमें दिखता है कि लाहौर के अनारकली बाजार में ट्रैवल व्लॉग बनाने के दौरान ज्योति को 6 गनर सिक्योरिटी कवर दे रहे थे। वहीं हिसार पुलिस का कहना है कि जब तक ज्योति को लेकर कोई ठोस सबूत न मिले, तब तक मीडिया को सनसनीखेज खबरें नहीं करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस की नजर ज्योति मल्होत्रा के बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन पर भी है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति