ईरान में तीन भारतीय नागरिक लापता, परिवारों ने आरोप लगाया 1 करोड़ की फिरौती की मांग , दूतावास ऐक्टिव

तेहरान
ईरान में तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। ये तीनों लोग पंजाब के बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान हुशनप्रीत सिंह (संगरूर), जसपाल सिंह (एसबीएस नगर) और अमृतपाल सिंह (होशियारपुर) के रूप में हुई है। परिवार का दावा है कि ये तीनों 1 मई को ईरान पहुंचे थे और उसी दिन से लापता हैं। परिवारों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक्स पर बयान जारी कर बताया कि यह मामला ईरानी अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया गया है और लापता भारतीयों को जल्द से जल्द खोजने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

दूतावास ने कहा, "तीन भारतीय नागरिकों के परिजनों ने भारत के दूतावास को जानकारी दी है कि उनके रिश्तेदार ईरान पहुंचने के बाद लापता हो गए हैं। हमने यह मामला ईरानी अधिकारियों के साथ गंभीरता से उठाया है और उनसे निवेदन किया है कि लापता भारतीयों को तुरंत खोजा जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।" इसके साथ ही दूतावास ने यह भी बताया कि वह परिजनों को लगातार इस मामले में की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी दे रहा है।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों युवक पंजाब से ईरान गए थे। परिवार वालों का दावा है कि उन्हें एक एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था। इसके तहत ही वे 1 मई को तेहरान पहुंचे थे। लेकिन उसी दिन वे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। परिवारों ने आरोप लगाया है कि युवकों को अगवा कर लिया गया है और उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। भारतीय दूतावास की सक्रियता के बाद अब निगाहें ईरानी अधिकारियों की जांच पर टिकी हैं।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति