भारत के शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ

मुंबई

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में गुरुवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. अमेरिका से आई एक खबर का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिला. ये खबर ट्रंप टैरिफ (Trump Tariff) से जुड़ी हुई है. जी हां, अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है और अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा लगाए गए 'लिबरेशन डे' टैरिफ पर रोक लगा दी है. इसके असर से जहां एशियाई बाजारों में बहार देखने को मिली है, तो वहीं भारतीय शेयर मार्केट भी झूमता नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) जहां खुलने के साथ ही 400 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी ग्रीन जोन में ओपन हुआ.

खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक उछला
शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन कारोबार शुरू होते ही BSE Sensex अपने पिछले बंद 81,312.32 के मुकाबले चढ़कर 81,591.03 के लेवल पर ओपन हुआ और महज 5 मिनट के भीतर ये तूफानी रफ्तार के साथ 81,816 तक जा पहुंचा. बीएसई इंडेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी ओपनिंग के साथ ही शानदार रफ्तार पकड़ी और अपने पिछले बंद 24,752.45 की तुलना में 24,825.10 पर खुला और इसके बाद सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाते हुए 24,889.70 पर कारोबार करता नजर आया.

कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ पर क्या कहा?
बता दें कि मैनहैटन स्थित एक संघीय अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और ऐसा कदम उठाया जो अमेरिकी संविधान के खिलाफ है. दरअसल, ट्रंप ने उन देशों से आने वाले सामान पर समान रूप से टैक्स लगाने का आदेश दिया था, जो अमेरिका से कम सामान खरीदते हैं और उसे ज्यादा सामान बेचते हैं. इस कदम को 'लिबरेशन डे' टैरिफ कहा गया था. अदालत ने कहा कि ट्रंप ने जो International Emergency Economic Powers Act (IEEPA) के तहत यह टैरिफ लगाए थे, वह कानून उन्हें ऐसा असीमित अधिकार नहीं देता.

एशियाई बाजारों से भी तेजी के साथ कारोबार  
शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी के संकेत गुरुवार को एशियाई बाजारों में कारोबार शुरू होते ही मिलने लगे थे. दरअसल, एक ओर जहां गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) करीब 100 अंकों की तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार करता नजर आया, तो वहीं जापान का निक्केई (Japan Nikkei) 633 अंक या 1.68 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था.हांगकांग के हैंगसेंग की बात करें, तो Hang Seng भी 196 अंक या करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था. वहीं साउथ कोरिया के KOSPI Index में भी 1.76 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी.

इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
बाजार में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल टेक दिग्गज Infosys Share (1.40%), Eternal Share (1.30%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. तो मिडकैप कंपनियों में Castrol India Share (6.18%), Schaeffler Share (3.30%), Prestige Share (3%), Clean Share (2.54%), KPI Tech Share (1.50%) उछलकर कारोबार कर रहा थे. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में MMTC Share (11.53%), WelCorp Share (8.10%) और IPL Share (6.40%) चढ़कर कारोबार कर रहे थे.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति