भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से किया हमला … लाचिन में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान PM शरीफ ने कहा

लाचिन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को उस रात की घटना को याद किया जब भारत ने आतंकी ठिकानों और बाद में पाकिस्तानी एयरबेसों पर हमला बोल दिया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत पर सुबह की नमाज के बाद हमले की योजना बना चुका था, लेकिन उससे ठीक पहले भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया।

अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने यह बातें कही हैं। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेना फजर की नमाज के बाद सुबह 4.30 बजे भारत पर हमला करने वाली थी। लेकिन जब तक कि ये समय आता उससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों और कई राज्यों पर अटैक कर दिया। भारत ने नूर खान (रावलपिंडी) और मुरीद (चकवाल) को तबाह कर दिया।''

आपको बता दें कि जब पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ यह बात कबूल कर रहे थे, तब उनके सामने पाकिस्तान के नए नवेले चीफ ऑफ स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी बैठे हुए थे। बाद में उन्होंने भरी सभा में मुनीर को खड़ा कर परिचय कराया।

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से किया हमला

अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेना फजर की नमाज के बाद सुबह 4:30 बजे भारत पर हमला करने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों और विभिन्न राज्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में नूर खान (रावलपिंडी) और मुरीद (चकवाल) के ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए।
सभा के बीच में मुनीर को खड़ा किया

बुधवार को अजरबैजान के लाचिन शहर में शहबाज शरीफ ने काफी जोरशोर से अपने नौटंकी को पेश किया। इस दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव मौजूद थे। जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ यह बात स्वीकार कर रहे थे, तब उनके सामने पाकिस्तान के ताजा नियुक्त चीफ ऑफ स्टाफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी मौजूद थे। उन्होंने सभा के बीच में मुनीर को खड़ा कर उनका वहां मौजूद लोगों से उनका परिचय भी कराया।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों को एक साथ बैठकर कश्मीर, पानी और आतंकवाद सहित मुद्दों का समाधान करना चाहिए। यह इस सप्ताह भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता के लिए दबाव बनाने वाला उनका दूसरा ऐसा बयान था। इससे पहले तेहरान में शरीफ ने सोमवार को कहा कि वह सभी विवादों को हल करने के लिए भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।

शरीफ ने कहा, "हमें शांति के लिए एक साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। ऐसे मुद्दे हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है और उन्हें बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। मैंने पूरी विनम्रता से कहा है कि हम क्षेत्र में शांति चाहते हैं। इसके लिए उन मुद्दों पर बातचीत की आवश्यकता है जिन पर तत्काल ध्यान देने और सौहार्दपूर्ण समाधान की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर का मुद्दा और कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं पर बातचीत होनी चाहिए।"

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। भारत ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का कड़ा जवाब दिया। उसके कई ठिकानों को मिसाइल अटैक कर तबाह कर दिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति