रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर यानी PoK को लेकर अहम टिप्पणी, एक दिन साथ आएंगे

नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीओके में रहने वाले लोग भारत के ही हैं और हमें भरोसा है कि एक दिन वे हमारे साथ आएंगे। दिल्ली में एक इवेंट को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत तो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता था। फिर भी हमने संयम बरता। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग हमारे अपने हैं। पीओके के अधिकतर लोग भारत के साथ एक कनेक्शन का अनुभव करते हैं। वहां रहने वाले कुछ ही लोग ऐसे हैं, जिन्हें भ्रमित किया जा सका है।

हमारा भरोसा है कि वे लोग एक दिन स्वेच्छा से भारत की मुख्यधारा में जरूर लौटेंगे। मैं जानता हूं कि वहां ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो भारत के साथ जुड़ाव महसूस करती है। कुछ गिने-चुने लोगों को ही भटकाया गया है। पीओके में रहने वाले हमारे भाइयों की स्थिति वैसी ही है, जैसे महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। महाराणा प्रताप की शक्ति सिंह को लेकर कही गई बात को भी दोहराते हैं- तब कुपंथ को छोड़ सुपंथ पर स्वयं चला आएगा। मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा। भारत हमेशा ही दिलों को जोड़ने की बात करता है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारा ही अंग पीओके एक दिन स्वयं लौटकर कहेगा, मैं भारत हूं और वापस आया हूं। मेरा पक्का विश्वास है कि ऐसा होना है। पीओके की भारत से एकता इस देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता और समृद्धि पर निर्भऱ करती है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मेक इन इंडिया की भी बात की। उन्होंने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया। इन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि ताकत के साथ संयम भी चाहिए। हमने पाकिस्तान के खिलाफ जंग में यह दिखा दिया। इसलिए बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन एक स्तर पर जाकर दूसरी तरफ से ही लगाई गई सीजफायर की गुहार को मान लिया।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति