क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर, इस तेज गेंदबाज के काटने पड़े दोनों पैर, सदमे में फैंस

लखनऊ 
क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहिंदर सिंह ने अपने दोनों पैर खो दिए हैं। उनकी इस हालत का जिम्मेदार एक गंभीर बीमारी को बताया जा रहा है। जिसने उनकी सेहत को इस कदर बिगाड़ दिया कि डॉक्टरों को उनके दोनों पैर काटने पड़े हैं। उनके जीवन को बचाने के लिए ये आखिरी विकल्प बचा था। 

स्वास्थ्य से मिली सबसे बड़ी हार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहिंदर सिंह लंबे समय से डायबिटीज के शिकार थे। उनकी हालत तब गंभीर हो गई जब उनके दोनों पैरों में इंफेक्शन फैल गया, जो उनके जीवन के लिए खतरा बन चुका था। इसी के चलते उनके दोनों पैर काटने पड़े हैं। 

कड़ी मेहनत और दमदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं पहन सके पाकिस्तान की जर्सी 
क्रिकेट की दुनिया में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मैदान पर उतरे और देश का नाम रोशन करे। पाकिस्तान के मोहिंदर सिंह का भी यही सपना था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से सबका ध्यान भी खींचा, लेकिन कड़ी मेहनत और दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह कभी पाकिस्तान की जर्सी नहीं पहन सके। 

क्रिकेटर से कोच तक की सफरगाथा
मोहिंदर सिंह ने 1976 से 1994 के बीच पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में बतौर तेज़ गेंदबाज़ शानदार प्रदर्शन किया। 65 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 187 विकेट चटकाए। उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा, लेकिन शायद वसीम अकरम, इमरान खान और वकार यूनिस जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि उनका हिंदू होना भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी उन्होंने खेल से नाता नहीं तोड़ा। उन्होंने कोचिंग के ज़रिए पाकिस्तान के कई युवा तेज़ गेंदबाज़ों को तैयार किया। 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति