पंजाब किंग्स की टीम पहले क्वालीफायर में 101 पर हुई ढेर, हेजलवुड-सुयश ने बरपाया कहर

नई दिल्ली 
आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए मार्कस स्टायनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 5 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। यश दयाल ने उन्हें क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया। प्रभसिमरन सिंह 10 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें आउट किया। जोश हेजलवुड ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। श्रेयस ने तीन गेंद में दो रन बनाए। जोश इंग्लिस 7 गेंद में 4 रन ही बना सके। नेहल वढेरा को यश दयाल ने आउट किया। उन्होंने 10 गेंद में 8 रन बनाए। मुशीर खान खाता नहीं खोल सके, उन्हें सुयश ने एलबीडब्ल्यू किया। सुयश ने मार्कस स्टायनिस को आउट करके तीसरी सफलता हासिल की। हरप्रीत ने 11 गेंद में 4 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की टीम 101 पर हुई ढेर
पंजाब किंग्स की टीम पहले क्वालीफायर में 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी है। जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति