हुमा कुरैशी ने की भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों से मुलाकात, बोलीं- ‘हम भाग्यशाली हैं’

नई दिल्ली/जम्मू

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने बीएसएफ के साथ मिलकर जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुचेतगढ़ के ऑक्ट्रोई जनरल एरिया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने शिरकत की। कुरैशी ने भारतीय सेना और बीएसएफ जवानों को सलाम करते हुए कहा कि “आप हैं तो हम सुरक्षित हैं हम भाग्यशाली हैं।”

कार्यक्रम में पहुंची हुमा कुरैशी ने संघर्ष विराम उल्लंघन, सीमा पार से गोलीबारी से प्रभावित परिवारों और बीएसएफ और भारतीय सेना के जवानों से बातचीत की।

हुमा कुरैशी ने बताया, “मैं यहां हमारे बीएसएफ जवानों, हमारे सैन्य कर्मियों और विशेष रूप से हमारी महिला सैनिकों का मनोबल बढ़ाने आई थी। आप सभी ने मुझे इतना प्यार दिया कि मैं इससे बहुत प्रभावित हुई। एक बार फिर से मुझे एहसास हुआ कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि आप हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।”

कुरैशी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की सीमाओं की रक्षा और समर्पण के लिए भारतीय सेना और बीएसएफ की सराहना की।

अभिनेत्री ने आगे कहा, “ये समय है, आइए मिलकर नफरत को हरा दें। जम्मू और कश्मीर आइए। यहां की खूबसूरती को महसूस कीजिए। देश की सेना की बहादुरी के कारण ही हमारी सीमाओं पर शांति स्थापित हो सकी है। मैं बीएसएफ और सेना की आभारी हूं। हाल की घटनाओं ने हमें देश के लिए आपकी भूमिका के महत्व को और भी समझाया है। जम्मू और कश्मीर भारत की रीढ़ है और आपके साहस और बलिदान के साथ ये मजबूती और एकजुटता से खड़ा है। मैं आपको और आपके परिवारों को अपने दिल की गहराई से सलाम करती हूं।”

कुरैशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि डर को जम्मू-कश्मीर की पहचान न बनने दें। दुनिया को शांति, शक्ति और प्यार का गवाह बनने दें जो वास्तव में इस क्षेत्र के लोगों को परिभाषित करता है। आज हम सभी गर्व और उम्मीद के साथ एक साथ खड़े हैं और यही जम्मू-कश्मीर और भारत की भावना है।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति