नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण के सेट से यश की पहली तस्वीर आई सामने

मुंबई,

 निर्माता नमित मल्होत्रा की आने वाली फिल्म रामायण के सेट से रॉकिग स्टार यश की पहली तस्वीर सामने आ गयी है। फिल्म रामायण अब भारतीय सिनेमा की की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। जैसे ही अभिनेता-निर्माता यश ने इस मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की है, वैसे-वैसे इसका क्रेज़ और भी ज़्यादा बढ़ता जा रहा है। इस मैग्नम ओपस का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। रॉकिंग स्टार यश रामायण में रावण के किरदार को जीवंत करते नजर आयेंगे।

यश, इस बार टीम के साथ मिलकर एक ऐसा विजुअल स्पेक्टेकल गढ़ रहे हैं जो एक्शन सिनेमा की हदों को पार कर जाए। यश रामायण पार्ट 1 के लिए करीब 60 से 70 दिनों की शूटिंग करेंगे। हाल ही में सेट से सामने आई तस्वीरों में यश अपने जबरदस्त फिज़िकल फॉर्म में नज़र आ रहे हैं।उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन एक बेहद शक्तिशाली और नए अंदाज़ में गढ़े गए रावण की झलक देता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 पर रिलीज़ होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर आएगा। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज़ और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर प्रोड्यूस कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति