फिल्मी और साहित्य की दुनिया पर राज करने वाले एचएस वेंकटेशमूर्ति का निधन

मुंबई
फिल्म इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। कभी काजोल के चाचा अयान मुखर्जी तो कभी एक्टर राजेश का निधन। वहीं, अब हाल ही में फिर एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। फिल्मी और साहित्य की दुनिया पर राज करने वाले एचएस वेंकटेशमूर्ति का निधन हो गया है। सिनेमा को बेहतरीन लिरिक्स और डायलॉग्स देने वाले वेंकटेशमूर्ति का 80 साल की उम्र में देहांत हो गया। उनके इस दस दुनिया से जाने की खबर ने सबको गम में डूबो दिया है।

एचएस वेंकटेशमूर्ति पिछले कुछ वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह बीमारियों को मात नहीं दे पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वेंकटेश के निधन की खबर से सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।  

एचएस वेंकटेशमूर्ति के अंदर हुनर कूट-कूटकर भरा था। वह गीतकार और कवि ही नहीं, बल्कि नाटककार, डायलॉग राइटर, लेखक और प्रोफेसर भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखीं और साथ ही सिनेमा में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। एक लेखक के रूप में उन्होंने कन्नड़ में 100 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनके एक नाटक हूवी को कन्नड़ पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए ICSE पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में भी चुना गया था। 

इतना ही नहीं, वेंकटेशमूर्ति कन्नड़ सिनेमा में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना  की फिल्म किरिक पार्टी में बतौर गीतकार काम कर चुके थे। थुगु मंचदल्ली कूथु गाने में उनके लिरिक्स ही थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी अपना योगदान दिया था। 

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति