‘तारक मेहता’ से खत्म होगा ‘बबीता जी’ का सफर, सलमान के शो में होगी एंट्री?

मुंबई

जब से कन्फर्म हुआ है कि 'बिग बॉस' का नया सीजन यानी 19वां सीजन होस्ट सलमान खान के साथ लौट रहा है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 'बिग बॉस 19' की चर्चा तेज हो गई है, और यह जल्द ही शुरू होगा। इसी बीच उन सिलेब्रिटीज के नामों की चर्चा होने लगी है, जो इस बार बिग बॉस के घर में नजर आएंगे। खबर है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी नजर आएंगी।प्रोड्कशन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुनमुन दत्ता को 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है और बातचीत चल रही है।

मुनमुन दत्ता को पहले भी मिले ऑफर, क्या इस बार करेंगी 'बिग बॉस'?

मुनमुन दत्ता को पहले भी कई बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया जा चुका है, पर बात नहीं बन पाई। लेकिन इस बार मुनमुन दत्ता शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं, यह जल्द ही पता चल जाएगा। हालांकि, फैंस इस खबर से ही काफी एक्साइटेड हैं कि 'बिग बॉस 19' के लिए मुनमुन दत्ता से बात चल रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी चर्चा हो रही है।

विवादों में भी रही हैं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता जहां 'बबीता जी' बनकर खूब नाम कमा चुकी हैं, वहीं काफी विवाद भी रहे हैं। पर्सनल लाइफ में उनका नाम को-स्टार राज अनादकट के साथ जुड़ा और उनकी गुपचुप सगाई की खबरें भी आईं।

'बिग बॉस 19' में दिखेंगे ये कंटेस्टेंट्स?

'बिग बॉस 19' में अभी तक जिन सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा हो रही है, वो हैं- डेजी शाह, 'बालिका वधू' फेम जग्या यानी शशांक व्यास, शरद मल्होत्रा, राम और गौतमी कपूर, खुशी दुबे और मून बनर्जी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान जून के आखिर में 'बिग बॉस 19' के प्रोमो की शूटिंग करेंगे। यह शो जुलाई में ऑन-एयर हो सकता है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति