‘द राजा साहब’ के लिए 33% कटौती, फिर भी सबसे महंगे एक्‍टर्स है प्रभास

मुंबई

एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' फेम प्रभास अपनी अपकमिंग मूवी 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं। मारुति के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। पोस्टपोन होने और कुछ महीनों की देरी का सामना करने के बाद ये 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। क्या आप जानते हैं कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए प्रभास ने कितनी फीस ली है?

सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रिबेल स्टार' के नाम से फेमस तेलुगु स्टार Prabhas ने कथित तौर पर 'द राजा साब' के लिए अपने अपने मेहनताने में से 50 करोड़ रुपये की कटौती की है। जी हां, आपने सही पढ़ा। प्रभास आमतौर पर प्रति फिल्म लगभग 150 करोड़ रुपये लेते हैं, कहा जा रहा है कि वे 'द राजा साब' के लिए 100 करोड़ रुपये ले रहे हैं।

'आदिपुरुष' के कारण घटी फीस?
माना जा रहा है कि प्रभास की फीस में कटौती का फैसला 'आदिपुरुष' को मिली ठंडी प्रतिक्रिया से प्रभावित होकर लिया गया है, जो कि इसी प्रोडक्शन हाउस 'पीपल मीडिया फैक्ट्री' का पिछला प्रोजेक्ट था। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले तो खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी भद्द पिट गई। यहां तक कि खराब VFX और कुछ सीन्स के लिए आलोचना का भी शिकार हुई।

प्रभास की इन 2 फिल्मों ने खूब कमाया
हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि 'आदिपुरुष' के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ उनकी 'सालार: पार्ट 1 – सीजफायर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। और कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बाद में 'कल्कि 2898 एडी' ने भी दुनिया भर में लगभग 1,200 करोड़ रुपये कमाए।

इस बार प्रभास का होगा अलग अंदाज
'द राजा साब' फिल्म से प्रभास एक नई स्टाइल में भी दिखेंगे। इससे पहले आपने उन्हें पर्दे पर रोमांटिक और सीरियस रोल में ही देखा है। अभी तक वो अपने एक्शन और माइथोलॉजी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वो कॉमेडी भी करेंगे और डरते या डराते भी नजर आएंगे। फिल्म का टीजर 16 जून को जारी होने वाला है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति