कटनी से ट्रांसफर के बाद डीएसपी ख्याति मिश्रा ने अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली, बताई वजह

कटनी
 कटनी से स्थानांतरण हुईं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने मैहर में अपनी आमद तो दर्ज करा दी, लेकिन वहां के अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने एसपी को लिखा है कि यहां ड्यूटी के दौरान उन्हें खतरा हो सकता है, क्योंकि उनके पति तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पूर्व में अमरपाटन में तैनात रह चुके हैं।

शैलेंद्र बिहारी वर्तमान में दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार हैं। दूसरी ओर, तहसीलदार के स्वजन ने तीसरे दिन भी जबलपुर जोन के डीआईजी अतुल सिंह के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए। डीआईजी का कहना है कि ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र के स्वजन द्वारा जबलपुर में बयान दर्ज कराने के बाद जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी।

सीएम ने कटनी एसपी को हटा दिया था

बता दें कि डीएसपी के पिता, बेटे व तहसीलदार के स्वजन के साथ कटनी सीएसपी बंगले में गत 31 मई की रात हुई मारपीट की घटना के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को मुख्यमंत्री के निर्देश पर हटा दिया गया। उनके कार्यालय में तीसरे दिन भी सन्नाटा रहा।

पूर्व एसपी पर लगाया था पत्नी से अलग करने का आरोप

उम्मीद है कि नए एसपी अभिनव विश्वकर्मा आज कटनी में ज्वाइनिंग दे सकते हैं। दरअसल, डीएसपी ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक रंजन पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने और पत्नी से अलग कराने का आरोप लगाते हुए शिकायतें की थीं, जबकि डीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी पति पर शक करने और उससे ऊंचा ओहदा होने पर रंजिश रखते हुए बदनाम करने का आरोप लगाए थे।

बंगले में हुआ था विवाद

इस बीच कटनी में सीएसपी पद से ख्याति का तबादला अमरपाटन डीएसपी के रूप में कर दिया गया। शनिवार को वह अपने बंगले में समान पैक करा रही थीं, तभी उनके माता-पिता सहित पति व अन्य स्वजन पहुंच गए थे। बंगले में विवाद होने के बाद पहुंचे पुलिस बल ने स्वजन से मारपीट कर दी थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति