विजय शाह फिर विवादों में, रेप पीड़िता के परिवार की तस्वीर वायरल होने पर ……

 खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी क्षेत्र खालवा में गैंगरेप और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के नौ दिन बाद राज्य के मंत्री विजय शाह मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. हालांकि, उन्होंने मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की. लेकिन विवाद उस वक्त फिर से गहराया जब पीड़ित परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

वायरल हो गईं तस्वीरें

बताया जा रहा है कि जब विजय शाह खालवा में मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे, तब स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उस मुलाकात की तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दीं. इनमें पीड़िता के परिजनों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी निजता भंग हुई है. इस पर अब मंत्री को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

पुराना विवाद क्या था?

विजय शाह से जुड़ा यह कोई पहला विवाद नहीं है. बीते दिनों उन्होंने भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को 'आतंकियों की बहन' कहकर अभद्र टिप्पणी की थी. कर्नल कुरैशी उन तीन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थीं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मीडिया को ब्रीफ किया था. विजय शाह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया से लेकर अदालत तक में भारी विरोध का कारण बनी.

मामले को गंभीर मानते हुए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों ने स्वतः संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. हालांकि मंत्री ने माफी मांग ली, लेकिन कोर्ट ने यह माफी अस्वीकार कर दी.

गिरफ्तारी से मिली राहत

इस बीच, सरकार ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की, जिसने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. विपक्ष का आरोप है कि विजय शाह के जातीय वोटबैंक और राजनीतिक रसूख की वजह से अब तक उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी विजय शाह को कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी मामले में गिरफ्तारी से राहत देते हुए उनकी अंतरिम सुरक्षा को बढ़ा दिया है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति