राजधानी में कोरोना की वापसी, साल का पहला केस, बुखार-गले में खराश लक्षण

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी खतरे की घंटी बज चुकी है. यहां इस साल का पहला कोरोना केस सामने आ गया है. मंगलवार शाम को यहां एक 42 वर्षीय महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. महिला की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद से ही भोपाल में अलर्ट जारी है. बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के वार्ड में एडमिट किया गया है. टीमें महिला की लगातार निगरानी कर रही हैं.
गले में खराश और बुखार के थे लक्षण

हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर यशवीर के मुताबिक, '' इन दिनों गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं. गर्मी के मौसम के बाद बारिश आने पर ऐसा होना आम बात है लेकिन लक्षण होने पर सतर्कत बरतते हुए डॉक्टरी सलाह और टेस्टिंग जरूरी है.'' जानकारी के भोपाल की जिस महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. उसे लगातार बुखार और गले में खराश की समस्या थी, जिसके बाद महिला को कोरोना टेस्टिंग कराने की सलाह दी गई थी.
भोपाल में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

भोपाल सीएमएचओ डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया, '' राजधानी के एक निजी अस्पताल में कोरोना का मामला सामने आने के बाद जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है. यहां सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और वायरल फीवर के तक्षण वाले मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच कराने के निर्देश भी दिए गाए हैं. इसके साथ एम्स, जय प्रकाश चिकित्सालय और हमीदिया में अलग से कोविड के लिए वार्ड भी बनाए गए हैं.
इंदौर में कोविड के दो नए वेरिएंट

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की नई सब लाइनिज की पुष्टि हुई है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे में कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए दो नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि इंदौर में मिले 7 कोविड पॉजिटिव मरीजों की होल जीनोम सिक्वेंसिंग (WGS) रिपोर्ट में दो नए वेरिएंट पाए गए हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति