उज्जैन में हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर साल 2016 से यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई है। यहां रोहित उर्फ टल्ला नामक युवक पर हिन्दू युवती ने जबरन निकाह पढ़ने और बुर्का पहनने का आरोप भी लगाया है। युवती द्वारा मना करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। युवती द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि युवक का असली नाम रोहित ना होकर कुर्बान शाह है।

पीड़िता उज्जैन में जयसिंहपुरा, कलाली की रहने वाली है। पीड़िता ने पति का असली नाम कुर्वान शाह दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया- मैं खाना बनाने का काम करती हूं और रोहित उर्फ टल्ला का घर मेरे सामने ही था। वह अपनी नानी के घर के सामने बैठा रहता था। साल 2016 में रोहित ने मुझे प्रपोज किया। इसके बाद मैं उसके साथ उसके साथ रहने लगी।

करीब साल भर तक साथ-साथ रहने के बाद हम रोहित के घर जयसिंहपुरा आ गए, जहां उसके माता-पिता और भाई भी साथ रहते थे। सब लोग हिन्दुओं की तरह ही रहते थे। इस बीच युवती को बेटी भी हो गई। जिसकी उम्र चार साल बताई है। सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक साल 2021 की नवंबर में रोहित के घर मुसलमानों की आवाजाही बढ़ने लगी। इसका कारण पूछने पर उसने बताया कि वह मुसलमान है और अपना असली नाम कुर्बान शाह बताया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुर्बान ने उसे निकाह पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए कहा। मना करने पर उसने जबरदस्ती की और गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट की। 28 मई को झगड़ा अधिक हुआ तो वह घर छोड़कर चली आई और उसने महाकाल थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति