खरसिया में बदमाशों का आतंक: सटोरियों को पकड़ने गए सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़

खरसिया क्षेत्र में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जहां बीती रात तीन पुलिस सिपाहियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

मामला कल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पंजाब व बैगलोर के बीच खेले गए मैच के बाद सट्टे से जुड़ी कार्रवाई की जांच को लेकर जुड़ा हुआ है. पूछताछ के दौरान सटोरियों ने सिपाहियों से अभद्रता दिखाते हुए धक्का मुक्की कर मारपीट की.

खरसिया शहर के बीचो-बीच हुई इस मारपीट मामले में दस से अधिक लोग शामिल थे, जो समाज विशेष से जुड़े थे और कुछ का लिंक महादेव सट्टा एप से भी जुड़ा है. पुलिस इस मारपीट के मामले में पहले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीमें बनाते हुए धर पकड़ में जुट गई है. अपनी किरकिरी को बचाने के लिए कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति