उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में विकासखंड गंगेव में हिनौती गौधाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। हिनौती गौधाम में गायों के रहने के लिए दो नए शेड तैयार किया जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने इन दोनों शेडों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हिनौती गौधाम में निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से कराए जा रहे हैं। इन निर्माणाधीन शेडों के बन जाने से लगभग 500 अतिरिक्त गायों के रहने की व्यवस्था हो जाएगी। तीन निर्मित शेडों में लगभग 700 गायें रह रही हैं। गौधाम में गायों के लिए पानी, चारे और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था है। गायों और उनके बछड़ों को पानी पीने के लिए हौज बनाए गए हैं। गायों के खुले में विचरण के लिए भी पर्याप्त स्थान है। गौधाम में विद्युत व्यवस्था बेहतर कराई गई है जिससे पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिये कि हिनौती गौधाम के निर्माण का पूरा मास्टर प्लान स्थल में प्रदर्शित करें जिससे निर्माणाधीन कार्यों की पूरी जानकारी रहे। उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली सड़क का पूरा ले आउट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौधाम में गायों की सेवा अच्छे तरीके से हो। इसके लिए यहां पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती करें। उन्होंने गायों की सेवा करने वाले कर्मचारियों को समक्ष बुलाकर उन्हें मिल रहे पारिश्रमिक आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में बनाए जा रहे गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियर को गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य निर्धारित ड्राइंग के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने गौशाला में नन्हीं बछिया को दुलार किया और गायों को गुड़ भी खिलाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा, राजेश पाण्डेय सहित सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति