आरडीएसएस अंतर्गत इंदौर जिले में 10वां बिजली ग्रिड ऊर्जीकृत

भोपाल 
आरडीएसएस अंतर्गत इंदौर जिले में तैयार 10वां बिजली ग्रिड बुधवार को प्रोटोकॉल के साथ ऊर्जीकृत किया गया। 33/11 केवी का यह ग्रिड देपालपुर क्षेत्र के लिम्बोदा गारी में 2.94 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता से बिजली मिलेगी, वोल्टेज उतार चढ़ाव संबंधी परेशानी नहीं होगी।

आरडीएसएस अंतर्गत देश का पहला ग्रिड इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास ईमलीखेड़ा में तैयार हुआ था। इसके अलावा इंदौर शहर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास, देवास नाका, रसोमा, बिलावली तालाब के पास, पंचकुईया के पास , बड़ियाकिमा बिचौली के पास, राजोदा, गंगाडेम कम्पेल में आरडीएएस अंतर्गत 33/11 केवी के 5-5 एमवीए क्षमता के ग्रिड तैयार हुए हैं। इस तरह आरडीएसएस से बने इन ग्रिडों से इंदौर जिले की बिजली वितरण क्षमता में 50 एमवीए की बढ़ोत्तरी हुई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में आरडीएसए से 71 ग्रिड तैयार हो चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ग्रिड इंदौर और उज्जैन जिले में 10, 10 बने हैं। शाजापुर जिले में 8, खंडवा में 7, रतलाम में 6 खरगोन, बुरहानपुर, देवास जिले में 5-5 ग्रिड बने हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति